Currency: INR  EUR  VND 

Jyotish

mesh

मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाणी व्यवहार संयमित रखें। चोट लपेट   का भय है इसलिए संकट वाले कार्य ना करें। कार्य क्षेत्र की दृष्टि से यह है माह सामान्यता ठीक है कुछ नए कार्य क्षेत्र के योग बन रहे हैं।

 
vrash

स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्य व्यापार की दृष्टि से समय उन्नति दायक है। मान सम्मान में वृद्धि होगी भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी संतान उन्नति करेगी। अनावश्यक यात्राओं से बचें तथा विवादों से बचें।

 
mithun

स्वास्थ्य सामान्य ठीक रहेगा। घर गृहस्थी के कार्यों में धन व्यय होगा! रुके हुए निर्माण कार्य पूरे हो सकते हैं तथा वाहन के क्रय-विक्रय आदि के कार्य पूरे हैं। कार्य-व्यापार की दृष्टि से यह माह सामान्यतया उन्नति दायक है नई नौकरी या स्थानांतरण संभव है।

 
kark

महीने के उत्तरार्ध में आर्थिक समस्याएं दूर होंगी! साहस-पराक्रम से अपने कार्य सफल करेंगे। कुछ यात्राएँ भी हो सकती हैं भाग्य के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। संतान की उन्नति होगी तथा संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेंगी।

 
sinh

यह माह स्वास्थ्य के लिए कुछ चिंता दायक है आहार-विहार संतुलित रखें। माह के अंत में आर्थिक समस्याएँ दूर होंगी आर्थिक उन्नति होगी। कुछ पारिवारिक समस्याएं रह सकती हैं या व्यापार साझेदारी में कुछ समस्याएं बाधाएँ संभव है। यात्रा होती रहेंगी।

 
kanya

महीने के प्रारंभ में पित्त की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, क्रोध से कुछ गलत निर्णय हो सकते हैं अत: संयम शांति से निर्णय लें। कार्य क्षेत्र में लगन से कार्य करते रहें। आपसी जनों से सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रखें।

 
tula

यह महिना आर्थिक उतार चढ़ाव बाला रहेगा। धन निवेश तथा खर्च आदि सोच समझकर करें। पारिवारिक कलह वाद विवाद से बचें मधुर संबंध रखें। शिक्षा क्षेत्र की बाधाएँ दूर होंगी अच्छे से शिक्षा अध्ययन आदि करें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलताएं प्राप्त होने की पूर्ण संभावनाएं हैं।

 
vrashchika

यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से सामान्य है रुका हुआ धन प्राप्त होगा तथा नवीन आय के साधन बनेंगे। महीने के उत्तरार्ध में काल क्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन न करें। अनावश्यक खर्चों से बचें।

 
dhanu

कार्य व्यापार क्षेत्र से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। प्रयास सफलता की ओर बढ़ेंगे। नई नौकरी परिवर्तन आदि संभव है। गृहस्थी पारिवारिक समस्याएँ दूर होंगी। शिक्षा में उन्नति के लिए लगनता से अध्ययन करें। मन में द्वंदात्मक विचार आएंगे।

 
makar

भाग्य का सहयोग मिलेगा। कार व्यापार में बाधाएँ रुकावटें आएंगी। लगनता से लगे रहे अंत में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के बड़े बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है अत: उनका ध्यान रखें। मित्र बंधुओं से मधुर व्यवहार रखें। यात्रा आदि होंगी पर सेहत पर ध्यान रखना।

 
kunbh

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अनावश्यक यात्राओं से बचे कुछ चोट-लपेट का संदेह है। पारिवारिक तनाव तथा कार्यक्षेत्र की उलझन कम होंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के लिए सूर्य तथा मंगल का दान करें। शनि साढ़ेसाती के कारण भी रुकावटें बाधाएँ संभव है अत: शनि साढ़ेसाती के उपाय अवश्य करें।

 
min

यह माह बहुत उतार-चढ़ाव वाला है। सेहत पर ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र की दृष्टि से यह महीना सामान्यतया ठीक है पर विरोधियों से सावधानी रखें वह आपके कार्य प्रभावित कर सकते हैं। साहस परिश्रम से कार्य क्षेत्र की समस्याएं दूर करेंगे तथा उन्नति के मार्ग खुलेंगे।